inshorts

फरीदाबाद में कुत्ते को खाना खिलाने पर महिला से की गई मारपीट, लोगों ने किया प्रदर्शन

ग्रेटर फरीदाबाद (हरियाणा) में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर पड़ोसियों के एक समूह ने एक महिला से कथित तौर पर मारपीट की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार को लोगों ने BPTP पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी पुलिस अधिकारियों से बात की।