कुत्ता टहलाने के लिए स्टेडियम खाली करवाने वाले IAS अधिकारी MCD कमिश्नर बनकर लौटे दिल्ली
गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 2022 में कुत्ता टहलाने के लिए दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम को खाली करवाने वाले IAS अधिकारी संजीव खिरवार बतौर MCD कमिशनर दिल्ली लौट आए हैं। तब ऐथलीट्स ने आरोप लगाया था कि उस दिन उन्हें ट्रेनिंग पहले खत्म करने के लिए कहा गया था। ट्रांसफर से पहले खिरवार दिल्ली के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) थे।