सागर (एमपी) में बीते दिनों एक आवारा कुत्ते ने उसे टक्कर मारने वाली कार का पीछा किया और करीब 12-घंटे में उसे खोज निकाला। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता उस कार पर स्क्रैच मारकर नुकसान पहुंचाता दिखा। कार के मालिक के अनुसार, कुत्ते ने कार पर चारों तरफ से स्क्रैच डाल दिए थे जिसकी डेंटिंग-पेंटिंग में ₹15,000 खर्च हुए।