कुत्तों को घातक बीमारियों से बचाने और उनके द्वारा दुर्घटनावश काटे जाने से इंसानों में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए वैक्सीनेशन बेहद ज़रूरी है। इनमें सबसे ज़रूरी 5 वैक्सीन हैं- रेबीज़, डिस्टेंपर, पैरवोवायरस, लीप्टोस्पायरोसिस और हेपेटाइटिस। इनके अलावा लाइफस्टाइल वैक्सीन भी लगाई जाती है जो लोकेशन के हिसाब से तय होता है। वहीं, बूस्टर डोसेज़ भी ज़रूरी होती हैं।