inshorts

किताबें नहीं संभाल सकते तो दूसरे देश को सौंप दें: केंद्र को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 135-साल पुरानी केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के शिफ्टिंग को लेकर पर्याप्त इंतज़ाम न होने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है, "आप बस इस काम को जल्दबाज़ी में निपटाने में लगे हैं।" कोर्ट ने कहा, "यह 1702 से चली आ रही हमारी धरोहर है...अगर आप इन्हें नहीं रखना चाहते तो किसी दूसरे देश को दे दीजिए।"