किताब का दावा, सरदार पटेल की बात मान लेते तो शायद बच जाती महात्मा गांधी की जान

उड़िया लेखक शरत कुमार महांति द्वारा लिखी गई महात्मा गांधी की जीवनी 'गांधी मानुष' के मुताबिक, गांधी अगर सरदार वल्लभभाई पटेल की बात मान लेते तो शायद उनकी जान बच जाती। 20 जनवरी 1948 को बापू की सभा में विस्फोट के बाद पटेल ने उनसे मुलाकात करने वालों की तलाशी की सलाह दी थी जिसे उन्होंने माना नहीं था।