कितनी किस्तें मिस होने पर आपकी कार उठा सकता है बैंक? जानें कार लोन की EMI के नियम
कार लोन की ईएमआई से जुड़े नियमानुसार, लगातार तीन किस्तें बाउंस हो जाने पर या किस्त भरे 90-दिन से अधिक हो जाने पर बैंक नोटिस देकर गाड़ी को उठा सकते हैं। गाड़ी ज़ब्त होने के बाद जब तक बैंक उसे नीलाम न करे तब तक आप बैंक के साथ बकाया राशि का निपटारा करके अपनी गाड़ी वापस ले सकते हैं।