आज़ाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री सर आर.के. शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। यह बजट पूरे एक साल का नहीं बल्कि सिर्फ साढ़े सात महीने के लिए तैयार किया गया था। बजट का लक्षित राजस्व ₹171.15 करोड़ था जबकि राजस्व व्यय ₹197 करोड़ था और राजस्व खाते पर शुद्ध घाटा ₹26 करोड़ था।