inshorts

कितने कर्मचारियों को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ, क्या है पर्याप्त फंड? जानिए सरकार का जवाब

केंद्र ने सोमवार को बताया कि 8वां वेतन आयोग लागू होने पर लगभग 1.19 करोड़ मौजूदा और पूर्व सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसे लागू करने के लिए सरकार पर्याप्त धन का बंदोबस्त करेगी और यह कब लागू होगा, इसका फैसला बाद में किया जाएगा। सरकार अपनी प्रक्रिया और पद्धति तय करेगी, जिससे आयोग अपनी सिफारिशें तैयार कर सके।