कितना टर्म इंश्योरेंस कवर ज़रूरी? एक्सपर्ट ने बताया सही हिसाब लगाने का तरीका
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के विकास गुप्ता के मुताबिक, टर्म इंश्योरेंस परिवार के भविष्य की आर्थिक ज़रूरतों की भरपाई के हिसाब से तय होना चाहिए। उदाहरण के लिए ₹15 लाख सालाना आय पर 10-15 गुना के हिसाब से ₹1.5-2.25 करोड़ कवर बनता है लेकिन लोन/कर्ज़/आश्रितों के कारण ज़रूरत बढ़ सकती है। भविष्य के लंबे लक्ष्यों की वास्तविक लागत देखनी चाहिए।