कितने दिनों में ठीक हो जानी चाहिए बच्चे की खांसी? जानें एक्सपर्ट की राय

अमेरिका के रिचमंड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञों के अनुसार, अगर बच्चे की खांसी 4 सप्ताह से अधिक बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लंबे समय तक खांसी रहना निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, टीबी या एलर्जी जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है। छोटे बच्चों में पतली सांस नलिकाओं के कारण संक्रमण के तेज़ी से फैलने का जोखिम होता है।