कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता ने रविवार को बिज़नेसमैन पवित्र खंडेलवाल से शादी कर ली। अग्रता ने गाज़ियाबाद के डीपीएस से पढ़ाई के बाद ब्रिटेन के बिज़नेस स्कूल से मैनेजमेंट की डिग्री ली है और नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर्स किया है। फिलहाल वह 'डिजिटल खिड़की' नाम की कंपनी की डायरेक्टर हैं।