कितनी पढ़ी-लिखी हैं गौतम अदाणी की बहू दिवा शाह और वह क्या करती हैं?

गौतम अदाणी की बहू दिवा गुजरात के मशहूर हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दिवा ने न्यूयॉर्क से पार्सन्स स्कूल ऑफ डिज़ाइन से स्नातक की डिग्री ली है और वह फैमिली बिज़नेस में भी मदद करती हैं। न्यूज़18 के मुताबिक, दिवा पिछले 1-साल से अदाणी चैरिटेबल फाउंडेशन के डिसेबिलिटी प्रोग्राम के लिए काम कर रही हैं।