दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आय के प्रमुख स्रोत क्या हैं?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं। रेखा के आय के प्रमुख स्रोत शेयर ट्रेडिंग, इंट्रेस्ट से होने वाली इनकम और वकालत है। रेखा के पास केशव सहकारी बैंक लिमिटेड के 200 शेयर और हिंदुस्तान समाचार लिमिटेड के 100 शेयर हैं। रेखा ने एनएसएस, पोस्टल सेविंग, एलआईसी और इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश किया हुआ है।