देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (61) ने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। आगरा में जन्मे और लखनऊ से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले कुमार ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स ऑफ इंडिया से बिज़नेस फाइनेंस की भी पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एनवायरनमेंटल इकोनॉमिक्स की भी पढ़ाई की है।