inshorts

कितने पढ़े लिखे हैं वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत?

वीरेंद्र सहवाग की स्कूली शिक्षा नजफगढ़ (दिल्ली) स्थित अरोरा विद्या स्कूल से हुई और उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन किया। उनकी पत्नी आरती अहलावत ने लेडी इरविन सेकेंडरी स्कूल व भारतीय विद्या भवन से स्कूली शिक्षा ली और मैत्रेयी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया। गौरतलब है, दोनों के तलाक की खबरें चल रही हैं।