कितना बड़ा अंतिम यात्रा का बाज़ार, क्यों फ्यूनरल से बेरियल तक दिलचस्पी ले रहे कॉरपोरेट?
भारत में अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाओं का बाज़ार करीब ₹30,000-करोड़ का हो चुका है और सालाना 15-20% बढ़ रहा है। एम्बुलेंस, शव वाहन, फ्रीजर बॉक्स और श्मशान की बुकिंग जैसी व्यवस्थाएं अब कंपनियां पैकेज में उपलब्ध करा रही हैं। छोटे परिवारों और तेज़ शहरीकरण के बीच बढ़ती मांग के चलते कॉरपोरेट और स्टार्टअप्स इस कारोबार में उतर रहे हैं।