inshorts

कितने राज्यों में फैली हैं अरावली की पहाड़ियां?

अरावली पर्वत माला भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है। इसका विस्तार दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक फैला हुआ है। लगभग 600 से 700 किलोमीटर लंबी यह पर्वत श्रृंखला करीब 39 ज़िलों में फैली है। यह पहाड़ियां पूर्वी राजस्थान व दिल्ली को रेगिस्तान बनने से बचाने में अहम भूमिका निभाती है।