कितने रुपए के स्टाम्प पर लिखी वसीयत होती है मान्य, इसे लेकर क्या हैं नियम?

भारतीय कानून के अनुसार, संपत्ति का बंटवारा तय करने के लिए बनाई गई वसीयत को किसी खास मूल्य के स्टाम्प पेपर पर लिखना ज़रूरी नहीं है। इसे सफेद कागज़ पर भी लिखा जा सकता है और यह पूरी तरह वैध मानी जाएगी। कुछ लोग इसे ₹10 या ₹50 के स्टाम्प पेपर पर लिखवाते हैं ताकि डाक्यूमेंट पूरी तरह ऑथेंटिक हो।