विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2025 में सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन और नीदरलैंड्स शीर्ष 5 देश हैं। फिनलैंड में 28.52 लाख, डेनमार्क में 61 लाख, आइसलैंड में 1.81 लाख, स्वीडन में 52.57 लाख और नीदरलैंड्स में 1.78 करोड़ लोग रहते हैं। वहीं, सर्वाधिक आबादी वाले देशों में शामिल भारत खुशहाली रिपोर्ट में 118वें स्थान पर है।