कितनी है कतर के अमीर की संपत्ति जिनका स्वागत करने के लिए PM मोदी ने तोड़ दिया प्रोटोकॉल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत दौरे पर आए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत प्रोटोकॉल तोड़कर किया। उनके पास $200 बिलियन से अधिक की संपत्ति है। वह दोहा रॉयल पैलेस में रहते हैं जिसकी वैल्यू $1 बिलियन है। उनके पास $3.3 बिलियन की यॉट और बुगाटी, फरारी और लैम्बॉर्गिनी जैसी कई लग्ज़री गाड़ियां हैं।