कितना है जोधपुर के इस महल में वेडिंग का खर्च जहां शिवराज के बेटे ने की शादी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की जोधपुर (राजस्थान) के उम्मेद भवन पैलेस होटल में शादी हुई है जिसे ताज होटल्स कंपनी मैनेज करती है। विभिन्न वेडिंग प्लानर्स के अनुसार, इस होटल में शादी का खर्च 200 से 250 मेहमानों के लिए ₹1.5-2 करोड़ है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इसी होटल में शादी की थी।