कितनी है दिल्ली के 6 नए मंत्रियों की नेटवर्थ?

दिल्ली की नवगठित बीजेपी सरकार में शामिल 6 मंत्रियों में से ₹248.85 करोड़ की नेटवर्थ के साथ मनजिंदर सिंह सिरसा सबसे अमीर हैं। मंत्रिमंडल में शामिल प्रवेश वर्मा ₹115.63 करोड़, आशीष सूद ₹9.22 करोड़, रविंद्र इंद्रराज सिंह ₹7.23 करोड़, पंकज कुमार सिंह ₹4.94 करोड़ और कपिल मिश्रा ₹1.06 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।