कितना हो सकता है मुकेश अंबानी की Jio का IPO साइज़?
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को जियो का आईपीओ लाने की घोषणा की। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जियो का यह आईपीओ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा शेयर सेल हो सकता है। बकौल एक्सपर्ट्स, जियो का आईपीओ साइज़ ₹52,000 करोड़ हो सकता है जो हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ (₹27,858.75 करोड़) से बड़ा हो सकता है।