केतन हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के सामने क्या हैं कानूनी रास्ते?
इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे क्रिमिनल लॉयर अनुपम मुखर्जी के मुताबिक, केतन हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद ज़मानत मांग सकते हैं। बकौल अनुपम, जांच पूरी कर पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी और उसमें पेश किए गए सबूतों/वीडियो/गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट तय करेगा कि आरोप तय होंगे या नहीं।