कोतवाल को ढूंढते-ढूंढते घर पहुंचे पुलिसकर्मी, बंद कमरे में रोते मिले इंस्पेक्टर
नैनीताल (उत्तराखंड) में हेम पंत नामक कोतवाल ने बुधवार सुबह अपने सरकारी आवास के कमरे में खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाज़ा न खुलने और भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका के चलते दरवाज़ा तोड़ा गया तो वह रोते मिले। घंटों चली काउंसलिंग में पता चला कि वह अपने ट्रांसफर से परेशान थे।