उज्जैन (एमपी) की जेल में बंद लूट के आरोपी को लेकर 2 पुलिसकर्मी मंगलवार को पहले अस्पताल पहुंचे और फिर उसे लेकर मसाज कराने के लिए रतलाम के स्पा सेंटर पहुंचे जहां से कैदी उन्हें चकमा देकर भाग गया। फरार होते कैदी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं, दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर कैदी को ढूंढा जा रहा है।