केदारनाथ धाम के खुले कपाट, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पहले दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और इस मौके पर श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। बकौल रिपोर्ट्स, मंदिर को 54 किस्म के 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।