केदारनाथ पहुंची मंदिर समिति की टीम, 2 मई से खुलेंगे कपाट; 4 मई से होंगे बद्रीनाथ के दर्शन

उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की अग्रिम टीम केदारनाथ धाम पहुंच गई है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। इसके साथ ही मद्महेश्वर मंदिर (द्वितीय केदार) के कपाट 21 मई को और तीसरे केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट भी 2 मई को फिर से खुलेंगे।