उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण बंद हुई केदारनाथ यात्रा शनिवार को शुरू हो गई। हालांकि, भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते श्रद्धालुओं को पहले से ज़्यादा पैदल चलकर ( 22 किलोमीटर) केदारनाथ धाम पहुंचना होगा। पुलिस के मुताबिक, बारिश होने की दशा में आवागमन को अस्थाई तौर पर रोका जाएगा।