कुदरत का कहर! जम्मू-कश्मीर के रामबन में फटा बादल, 3 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के रामबन में शनिवार को बादल फटने से कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया, "बीते कुछ दिनों में भारी बारिश से कई सड़कों को क्षति पहुंची है। एनएच-44 को बंद कर दिया गया है।"