कुदरत का कहर! डोडा में बादल फटने के बाद मची भयंकर तबाही का वीडियो आया सामने
डोडा (जम्मू-कश्मीर) में बादल फटने के बाद मची तबाही का वीडियो सामने आया है। सैलाब में कई घर बह गए जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। गौरतलब है, लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं।