inshorts

किन 'बीमारियों' से जूझ रहे हैं जगदीप धनखड़ जिनसे परेशान होकर छोड़ा उप-राष्ट्रपति का पद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए देश के उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ दिल से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें मार्च-2025 में बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत पर एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी के कुछ हफ्तों बाद वह उत्तराखंड में कार्यक्रम में बेहोश भी हुए थे।