inshorts

किन 2 हादसों के बाद सेना के जवानों ने पुल पर मार्च करना कर दिया था बंद?

इंग्लैंड की इरवेल नदी के ब्रॉटन सस्पेंशन ब्रिज पर 1831 में ब्रिटिश सेना के जवानों ने मार्च किया और इस दौरान पुल ढहने पर 20 जवान ज़ख्मी हो गए थे। वहीं, फ्रांस के एंगर्स सस्पेंशन ब्रिज पर 1850 में ऐसा हादसा हुआ और 200 जवानों की मौत हो गई जिसके बाद सेना ने पुल पर मार्च करना बंद कर दिया।