inshorts

किन 5 म्यूचुअल फंड ने पिछले 10 साल में दिया 19-21% का वार्षिक रिटर्न?

'इंडिया टीवी' ने असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया के डेटा के हवाले से पिछले 10-वर्षों में 19-21% वार्षिक रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड्स के नाम बताए हैं। इनमें मोतीलाल ओसवाल मिड कैप फंड (19.84%), एसबीआई स्मॉल कैप फंड (19.91%), क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (20.18%), क्वांट स्मॉल कैप फंड (20.31%) और निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड (21.51%) शामिल हैं।