किन 7 हस्तियों को मिलेंगे 2025 के पद्म विभूषण पुरस्कार?
सरकार ने गायिका शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), जापानी व्यापारी ओसामु सुज़ुकी (मरणोपरांत) और रिटायर्ड जस्टिस जगदीश सिंह खेहर समेत 7 हस्तियों को 2025 के लिए पद्म विभूषण सम्मान से नवाज़े जाने का एलान किया है। डॉक्टर डी नागेश्वर रेड्डी, डांसर कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम और लेखक व फिल्म निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर को भी यह सम्मान दिया जाएगा।