किन CEC और EC ने अपने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा और क्या थी वजह?
भारत के चौथे CEC नागेंद्र सिंह ने 1973 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जज बनने के बाद इस्तीफा दिया था। EC अशोक लवासा ने 2019 लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर असहमति के बाद 2020 में इस्तीफा दिया और ADB के उपाध्यक्ष बने। वहीं, EC अरुण गोयल ने 2024 में तत्कालीन CEC राजीव कुमार से मतभेदों के चलते इस्तीफा दिया।