किन-किन उद्योगपतियों को इस साल पद्म पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित?
भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 का एलान कर दिया है जिसमें कई उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा। कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अशोक खाडे (डीएएस ऑफशोर इंजीनियरिंग), सत्यनारायण नुवाल (सोलर इंडस्ट्रीज़ इंडिया के संस्थापक) और टीटी जगन्नाथन (टीटीके प्रेस्टिज के चेयरमैन एमेरिटस, मरणोपरांत) को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा।