किन-किन लोगों को पद्म विभूषण व पद्म भूषण से किया जाएगा सम्मानित?
सरकार ने अभिनेता धर्मेंद्र (मरणोपरांत), केटी थॉमस, एन राजम, पी. नारायणन और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण सम्मान से नवाज़े जाने का एलान किया है। अलका याग्निक, भगत सिंह कोश्यारी, ममूटी, दत्तात्रेयुडू नोरी, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), उदय कोटक, शिबू सोरेन (मरणोपरांत), वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण मिलेगा।