कौन-कौन से तरीकों से चोरी या लीक हो सकता है बैंकों का डेटा?
बैंक का डेटा चोरी होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि किसी ने सीधे बैंक का सर्वर हैक कर लिया बल्कि कई बार साइबर अपराधी फिशिंग और नकली बैंक मेसेज भेज कर भी डेटा चुरा सकते हैं। इसके अलावा, बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी, अंदरूनी व्यक्ति या गलत एक्सेस और थर्ड-पार्टी कंपनियों से डेटा लीक हो सकता है।