inshorts

कौन-कौन से राज्यों में होली खूब पसंद की जाती है और कहां ना के बराबर खेली जाती है होली?

गूगल ट्रेंड्स डेटा के मुताबिक, 12-15 मार्च के बीच भारत में होली में सबसे ज़्यादा रुचि उत्तराखंड के लोगों ने दिखाई। इसके बाद छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश का स्थान रहा। वहीं, मिज़ोरम, केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय के लोगों ने होली में ना के बराबर रुचि दिखाई।