कौन-कौनसे 5 मेडिकल टेस्ट साल में 1 बार ज़रूर करवाने की दी जाती है सलाह?

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की चेयरपर्सन अमीरा शाह ने एक पॉडकास्ट में उन 5 मेडिकल टेस्ट के नाम बताए हैं जो उनके मुताबिक हर किसी को साल में एक बार ज़रूर करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि थायरॉयड टेस्ट, विटामिन टेस्ट, जेनेटिक डिसऑर्डर से जुड़े टेस्ट, एलर्जी टेस्ट और कैंसर टेस्ट साल में एक बार करवाने चाहिए।