दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को भारत सरकार ने 2000 में पद्म भूषण और 2008 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाज़ा था। ब्रिटेन ने 2014 में उन्हें 'ऑनरेरी नाइट ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर' की उपाधि से नवाज़ा था। फ्रांस ने उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीज़न ऑफ ऑनर' दिया था।