कौन-कौनसे राज्य NEET-UG री-एग्ज़ाम के लिए छात्रों को दे रहे हैं मुफ्त यात्रा की सुविधा?
दिल्ली और बिहार ने 21 जून को NEET-UG के री-एग्ज़ाम को लेकर छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। वहीं, हरियाणा सरकार ने 20-21 जून को राज्य की रोडवेज़ बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। पंजाब में परीक्षा देने वाले छात्रों को 20-22 जून तक सरकारी रोडवेज़ की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।