किन कामों के लिए आसानी से निकाल सकते हैं PF का पैसा?
EPF के नए नियम के तहत कर्मचारी केवल 'एलिजिबल मेंबर बैलेंस' यानी कर्मचारी और कंपनी के कुल योगदान के 75% तक ही निकासी कर सकते हैं। मकान खरीदने, बनवाने, ज़मीन खरीदने, होम लोन चुकाने या घर की मरम्मत के लिए पात्र बैलेंस का 100% तक निकाला जा सकेगा। इलाज, उच्च शिक्षा और शादी के लिए भी पैसा निकाल सकते हैं।