किन कारणों से आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई बड़ी तेज़ी?
डॉलर के मुकाबले लगातार गिरावट झेलने के बाद सोमवार को भारतीय रुपए में तेज़ रिकवरी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया 49 पैसे मजबूत होकर 89.17 पर पहुंच गया। रुपए की इस मजबूती के पीछे बैंकों द्वारा बड़ी मात्रा में डॉलर की बिक्री, ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत मुख्य वजहें रहीं।