किन कारणों से फटती है गर्दन की नस जिसे कहा जाता है दिमाग की लाइफ लाइन?
छत्तीसगढ़ में एक 40-वर्षीय शख्स की ब्रश करते समय गर्दन की मुख्य धमनी (कैरोटिड ऑर्टरी) फट गई जिसे मस्तिष्क की लाइफ लाइन कहा जाता है। यह धमनी गर्दन के दोनों ओर होती है। क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, इसका सबसे प्रमुख कारण एथेरोस्क्लोरेसिस है जिसमें धमनियों के अंदर प्लेग (कोलेस्ट्रॉल और फैट से बना चिपचिपा पदार्थ) जमा हो जाता है।