एमपी में सेकेंड हैंड मोबाइल फोन फटने से एक युवक के अंडकोष फट गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अधिकतर मामलों में खराब बैटरी के कारण मोबाइल में विस्फोट होता है। मोबाइल में विस्फोट के प्रमुख कारणों में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, बैटरी में फिज़िकल डैमेज, थर्ड-पार्टी चार्जर का इस्तेमाल, रातभर चार्जिंग, प्रोसेसर ओवरलोड, बैटरी का पानी के संपर्क में आना आदि शामिल हैं।