आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा मेडन ओवर डालने वालों की सूची में पूर्व पीबीकेएस गेंदबाज़ प्रवीण कुमार और आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार शीर्ष पर हैं। दोनों ने 14-14 मेडन ओवर फेंके हैं। प्रवीण ने 119-मैचों और भुवनेश्वर ने 177-मैचों में यह मुकाम हासिल किया। वहीं, एमआई के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट 11 मेडन (106-मैच) के साथ दूसरे स्थान पर हैं।