कॉन्गो में चर्च पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 38

कॉन्गो के कोमांडा इलाके में रविवार को इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोही संगठन एडीएफ द्वारा कैथोलिक चर्च किए गए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई। एक स्थानीय नागरिक के अनुसार, शव अब भी घटनास्थल पर पड़े हुए हैं और सामूहिक कब्र की खुदाई की जा रही है ताकि चर्च परिसर में शवों को दफनाया जा सके।